शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना सरकार की महत्वपूर्ण पहल – बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! आज नौतनवां नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नवीन सत्र प्रारंभ होने पर आयोजित पुस्तक वितरण कार्यक्रम के माध्यम से नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पुस्तक वितरित किया।

इसके साथ ही साथ पालिका अध्यक्ष ने नवनिर्मित बाउंड्री वाल पर चित्रकारी पेंटिंग करने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया और उनको शुभकामनाएं दिया।

इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में निश्चित रूप से सहायता प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व एआरपी अभिषेक पाण्डेय, रीता सिंह,शिवशंकर मद्धेशिया,रामाज्ञा यादव, संगीता सिंह,लक्ष्मी गुप्ता,उमेश दिवाकर,करनजीत एवं सभासद अनिल मद्धेशिया व प्रमोद पाठक समेत कई अभिभावक उपस्थित रहे।