नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व 

हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है हर पर्व- अंजली 

बच्चों को हमेशा मर्यादा में रहना चाहिए- वीके त्रिपाठी 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नौतनवां नगर स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज समस्त विद्यालयी परिवार के साथ दशहरा और नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस, चरण मेकिंग, कलश डेकोरेशन, डांडिया डेकोरेशन, बोर्ड डेकोरेशन, हाउस कम्पटीशन, गरबा कम्पटीशन, श्लोक स्तुति, नुकड़ नाटक और बैलून रावण बुस्टिंग जैसे रोचक और प्रेरणाप्रद प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 

बच्चों ने अपने टीचर्स के साथ मिलकर पर्व को एक ज्ञानप्रद रंग दिया। बच्चों ने बहुत कुछ देखा, सीखा, समझा और आचरण में लेने का वादा किया। 

प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने बच्चों को पर्व के बारे में विस्तार से बताया और हमेशा सत्य की राह पर चलने के लिये प्रेरित किया। 

स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Mr. B. K. Tripathi ने बच्चों को मर्यादा व मर्यादित रहने के सही मायने को समझाया और उसको आचरण में लेने के लिये कहा। 

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा कि हर पर्व हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है और हमें सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलने के लिये प्रेरित करता है। इस तरह के आयोजन से बच्चे बहुत कुछ सीखते है जैसे – परफॉरमेंस, कॉन्फिडेंस, टीम वर्क, सही गलत का अंतर और सही सीख के साथ सही राह पे चलना।

बच्चों में अक्षिता बनी माँ दुर्गा, वरुण बने महिषासुर, अथर्व बने राम,अरीबा बनी माँ सीता,नैतिक बने लक्ष्मण और कनिष्क बने हनुमान जी। 

टीचर्स में हर्ष, सौम्या, गवशूल, डाली, प्रतिभा, प्रियांशु, राजी, पूजा, अरविन्द,काशिफ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *