पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा
पत्रकारों के हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब नौतनवां – जगदीश गुप्त
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! जर्नलिस्ट प्रेस
क्लब तहसील इकाई नौतनवां के संरक्षक जगदीश गुप्त के महेंद्र नगर स्थित आवास पर शुक्रवार को संगठन की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में पत्रकार हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा इसके विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के संरक्षक जगदीश गुप्त ने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब क्षेत्र का सबसे पुराना और सक्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों की आवाज को मजबूती देता आया है और भविष्य में भी पत्रकारों के हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सदस्य पत्रकारों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देने की अपील की।
बैठक में संगठन को तहसील स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई सुझाव रखे गए। साथ ही पत्रकार सुरक्षा, और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय को सुदृढ़ करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान क्लब के नौतनवां तहसील ईकाई के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, गुड्डू जायसवाल, विजय चौरसिया, संदीप जायसवाल, बद्री अग्रहरी, मुराद अली, अशोक गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, अरविंद मिश्रा, अमित वर्मा, सुनील शर्मा, गोविंद सहानी, जनार्दन वरुण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।