नौतनवां रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बेहाल! नशे में टेम्पो चालक, ऊपर से बेतहाशा भीड़ बनी यात्रियों की मुसीबत

स्टेशन पर अव्यवस्था का अड्डा? नशीले पदार्थ का सेवन कर टेम्पो संचालन, भीड़-भाड़ से हर दिन बढ़ रहा हादसे का खतरा

मनोज कुमार त्रिपाठी 

नौतनवां। नौतनवां रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था दोनों सवालों के घेरे में हैं। एक तरफ कुछ टेम्पो चालकों पर कागज़ की पुड़िया में नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्टेशन के बाहर लगने वाली भारी भीड़ और अव्यवस्थित टेम्पो संचालन यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।

ट्रेन के आते ही स्टेशन के बाहर टेम्पो चालकों और यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि रास्ता तक जाम जैसी स्थिति में बदल जाता है। इस अफरा-तफरी में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के कारण विवाद की स्थिति भी बन जाती है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि कुछ चालक कथित तौर पर नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद सवारियों से भरे टेम्पो लेकर निकल पड़ते हैं। यदि भीड़, अव्यवस्था और नशे में वाहन संचालन जैसी स्थिति बनी रही, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस से स्टेशन परिसर के बाहर व्यवस्था दुरुस्त करने, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध चालकों की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सवाल यह — यात्रियों की सुरक्षा पहले या अव्यवस्था पर चुप्पी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *