नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया मुख्यमंत्री योगी का 54 वां जन्मदिन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज! उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, कर्मठ एवं यशस्वी मुख्यमंत्री परमपूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिन को आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।जगह जगह हवन, यज्ञ एवं केक काटे जा रहे हैं और उनके दीर्घायु होने के लिए पूजा पाठ किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज नौतनवां विधायक माननीय ऋषि त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अगुआई में नौतनवां नगर के वार्ड न0 16 बहादुर शाह नगर स्थित कोटही माता मन्दिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पूजा – पाठ किया गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई।

इस अवसर पर विधायक जी ने अपने संबोधन में बताया कि “हिंदुत्व के पुरोधा एवं राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले मुख्यमंत्री जी ने गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन से लेकर मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने वाले माफियाओ के मंसूबे को बुलडोजर से ध्वस्त कर एक नई इबारत लिखी, ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई।।
वहीं पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रगति और समृद्धि की अतुल्य गाथा लिख रहा है, ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,अनिल जायसवाल,संजय पाठक,राहुल दूबे,दुर्गेश कुमार,लल्लू जायसवाल, ग्राम प्रधान बैरियहवां मक्खन मौर्या,वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवास्तव एवं रवि त्रिपाठी,भगवानदास यादव,संजय सिंह,राकेश श्रीवास्तव,अमित जायसवाल,विजय उपाध्याय,राजू पहलवान,राजकुमार गौड़,योगेश विश्वकर्मा,नितेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *