उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद सोमवार को नौतनवा तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कोटेदारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस अवसर पर उपस्थित कोटेदार भाइयों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उचित दर विक्रेताओं द्वारा लाभांश बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी, जिसे प्रदेश सरकार ने स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि 17 अगस्त का दिन कोटेदारों के लिए ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा उनके हित में लिया गया यह निर्णय निश्चित रूप से उचित दर विक्रेताओं को राहत प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि आज सावन मास का तीसरा सोमवार भी है और ऐसे शुभ दिन पर कोटेदारों के हित में यह निर्णय सामने आना खुशी की बात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।





