बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की, थाने में दी गई तहरीर
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में गाय के बछड़े पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर निवासी धनंजय शाहू पुत्र जयराम शाहू द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 8 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे नवीन मंडी नौतनवा गेट के पास एक गाय का बछड़ा घूम रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अमवा निवासी जसमुद्दीन उर्फ मुन्ना खान पुत्र सहाबुद्दीन ने चाकू से बछड़े पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।



प्रार्थी का आरोप है कि घटना के बाद बछड़ा अचेत अवस्था में पड़ा रहा और उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए इसे समाज में तनाव फैलाने की साजिश बताया है।
तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।