“नौतनवा में डीजल तस्करी का नया खेल!”

“वार्ड नंबर 23 में घरों में डीजल स्टोर कर सीमा पार सप्लाई का आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल”

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 23 से डीजल तस्करी का बड़ा मामला सामने आने की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग घरों में बड़ी मात्रा में डीजल जमा कर अवैध तरीके से तस्करी करा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई और सख्त निर्देशों के बावजूद तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। गौरतलब है कि एसडीएम नौतनवा द्वारा पहले ही स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि किसी भी प्रकार की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।

 

इसके बावजूद वार्ड नंबर 23 में कथित रूप से घरों को ही मिनी स्टोरेज बनाकर डीजल रखा जा रहा है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।

 

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है। इलाके में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

#नौतनवा #डीजल_तस्करी #महराजगंज #वार्ड23 #SDMनौतनवा #BreakingNews #UPNews #BorderArea #तस्करी #Nautanwa #MaharajganjNews #HindiNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *