कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जटाशंकर यादव परतावल ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर सत्यनारायण पटेल के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप आज परतावल ब्लॉक की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की गई। उक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय द्विवेदी के निवास पर हरपुर तिवारी में हुई।
इस बैठक में परतावल ब्लॉक के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी जटाशंकर यादव को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसके नियुक्ति का प्रमाण पत्र जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट द्वारा प्रदान किया गया।

जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई के साथ उनके दायित्वों को भी बताया की 31 जुलाई तक ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत के अध्यक्षों का चयन कर लेना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रभारी कपिल देव शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवपूजन और नवीन त्रिपाठी ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग कांग्रेस की बात भी करने लगे हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़ने भी लगे हैं ऐसी स्थिति में हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर कांग्रेस की नीतियों को बताना है और कांग्रेस को मजबूत करना है।
बैठक को अन्य के अतिरिक्त बख्शीश अली, मोहम्मद गनी, अजय द्विवेदी, राजेंद्र यादव और अमरजीत निषाद ने भी संबोधित करते हुए
कार्यकर्ताओं से 31 जुलाई तक आपसी सहयोग से ग्राम पंचायत के गठन का आवाहन किया।
बैठक में उपस्थित पनियरा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव, परतावल ब्लॉक अध्यक्ष जटाशंकर यादव, घुघली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि 31 जुलाई तक सभी ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति कर ली जाएगी और उसके पश्चात सभी ब्लॉकों में बूथ स्तरीय सम्मेलन भी कर लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरी लाल निषाद, सुरेंद्र निषाद, अनिल यादव, वैभव कुमार शुक्ला, सुरेंद्र यादव, जमील अहमद वीरेंद्र चौरसिया,, ओम प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।