धर्मेंद्र कुमार सिंह बने सदर कोतवाली प्रभारी
विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली का प्रभार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! जनपत में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक समेत कुल 8 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 7 थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, जो अब तक पनियरा के प्रभारी निरीक्षक थे, उन्हें कोतवाली महराजगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली, आलोक कुमार सिंह को मिठौरा चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष कोल्हुई और कुंवर गौरव सिंह को कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा बनाया गया है।
वहीं सूरज कुमार को घुघली से थाना नौतनवां, विशाल कुमार शुक्ला को सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली, महेन्द्र कुमार मिश्रा को सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा तथा अनूप तिवारी को ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना और जनसुरक्षा के लिए पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर करना है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।


