पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन पर महराजगंज में जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोक सभा आयोजित 

कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि किया नमन 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री/पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मोहसिना किदवई के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जहां 2014 के बाद केंद्र सरकार के ईडी,सीबीआई,इनकम टैक्स और प्रशासनिक दबाव के कारण तमाम कांग्रेसी दल को छोड़कर चले गए और सत्ता की मलाई काट रहे हैं वहीं श्रीमती किदवई 94 साल की उम्र तक एक निष्ठावान कांग्रेसी बनी रहीं हमको उनके इस गुण का अनुपालन करना चाहिए। 

निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि श्रीमती किदवई ने हमारे पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री/राज्यपाल स्व सुखदेव प्रसाद के साथ भी काम किया था। स्वर्गीय पिताजी अक्सर उनके गुणों की सराहना करते थे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती किदवई का कार्यकाल एक स्वर्णिम युग के रूप में जाना जाएगा।

पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि बाराबंकी के एक अति प्रतिष्ठित परिवार में जन्म लेने वाली श्रीमती किदवई बहुत ही मृदु भाषी एवं शालीन महिला थी। बगल के लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज में लोकसभा प्रत्याशी के चुनाव में उनके व्यवहार की सर्वत्र सराहना की जाती है।

शोक-सभा का आयोजन जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला द्वारा किया गया। 

शोकसभा में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य राजू गुप्ता, विधि विभाग चेयरमैन महताब आलम एडवोकेट, अनुसूचित जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद,आरटीआई अध्यक्ष अजय सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ अकील अहमद,विधि विभाग अध्यक्ष मनीष सिंह एडवोकेट, शेषमणि गुप्ता,विराजवीर अभिमन्यु, विनोद कुमार कनौजिया,अकरम सुलेमानी,संदीप तिवारी,महेंद्र प्रसाद,मोहम्मद समीर,जमील अहमद,अनुज कुमार एवं आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में उपस्थित होकर श्रीमती किदवई को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *