पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थित होकर शहीदों को किया नमन 

ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने का दिया संदेश 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया व उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया। श्री गुड्डू खान ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पंडित अटल बिहारी वाजपेई की आठवीं पूण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *