प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन कल्याण शिविर और विकास  प्रदर्शनी के तीसरे दिन आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्वनिधि महोत्सव का किया गया आयोजन 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन कल्याण शिविर और विकास  प्रदर्शनी के तीसरे दिन आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्वनिधि महोत्सव का किया गया आयोजन

मनोज कुमार त्रिपाठी/उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज 19.06.2026 ! सुशासन को समर्पित मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन कल्याण शिविर और विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार / सांसद महराजगंज श्री पंकज चौधरी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गये स्टाल एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

मा0 वित्त राज्यमंत्री महोदय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की दिशा और दशा बदल गई है। पूरी दुनिया में अब भारत की आवाज को सुना जाता है। यही कारण की 140 करोड़ लोगों के प्यार और समर्थन के कारण हमारे प्रधानमंत्री जी सबसे ज्यादा समय से इस पद पर आसीन प्रधानमंत्री हो गए हैं। 

उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी जब कुर्सी पर बैठे तो सर्वप्रथम गरीब जनता की सुधि लेते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करते हुए 4 करोड़ से अधिक गरीब जनता के लिए पक्का मकान बनवाया, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण कराकर माता-बहनों की इज्जत बढ़ाया है। 16 करोड़ घरों में जलापूर्ति कर उन्हें पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराया है। माता-बहनों के लिए गैस कनेक्शन की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश में 94300 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर लाखों किसानों को इससे जोड़ा है ताकि उनके उत्पादन का सही मूल्य मिले तथा उनका विकास हो। इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज स्वनिधि महोत्सव का आयोजन मा. प्रधानमंत्री के इसी प्रयास का नतीजा है। देश के करोड़ों रेहड़ी पटरी व्यवसायियों की सुधि यदि किसी ने ली तो वह मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश में 15455335 लोगों को 1602.56 करोड़ रुपए की पहली किस्त, जबकि 588001 लोगों को 1197.1 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त मिली है। इसी प्रकार 117552 लोगों को 583.98 करोड़ की तीसरी किश्त मिली है। पीएम स्वनिधि योजना ने करोड़ों रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में बड़ी सहायता की है। अपने जनपद में स्वनिधि योजना से 11205 रेहड़ी पटरी व्यवसाई लाभान्वित हुए हैं। इनको सरकार से 24.58 करोड़ रुपए का जमानत और ब्याजमुक्त ऋण अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मिला है। कहा कि आज का स्वनिधि महोत्सव हजारों लोगों तक इस योजना के लाभ के संदेश को आगे ले जाएगा। 

प्राकृतिक कृषि को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के क युग में जब कृषि में अत्यधिक रसायन के प्रयोग से खाद्यान्न जहरीले हो रहे हैं और कृषि उत्पादकता घट रही है। ऐसे में प्राकृतिक कृषि आज की जरूरत है। प्राकृतिक कृषि न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से लाभकारी बल्कि पर्यावरणीय और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि आज यहां पर कृषि वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों की सार्थक चर्चा से जनपद के किसान निश्चित रूप से लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री जय मंगल कन्नौजिया ने मोदी/केन्द्र सरकार के 12 साल बेमिसाल विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज जनपद में विकास की धारा चली है। उन्होंने कहा कि महराजगंज में सड़कों का चौड़ीकरण, बस स्टेशन का निर्माण, रेलवे का कार्य एवं मेडिकल के क्षेत्र में अत्यधिक विकास हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बहन-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं वे बिना डर व भय के अपना जीवन जी रही है। जिला मुख्यालय, तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्रों बिजली की आपूर्ति बेहतर हुआ है।

मा0 सांसद महोदय ने इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास, टूलकिट योजना, विश्वकर्मा योजना, व्यक्तिगत शौचालय, आयुष्मान योजना आदि के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी/टूलकिट्स/डेमो चेक/ प्रमाण-पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगण ने वृक्षारोपण भी किया।

इससे पूर्व सूचना विभाग की ओर से वीरसेन, राजाराम भारती, ओम प्रकाश यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल की बच्चियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, पीडी0 रामदरस चौधरी, जिला विकास अधिकारी बी0एन0 कन्नौजिया, डीपीआरओ, डीडी एजी सहित भारी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *