फरेंदा को जिला और लक्ष्मीपुर को तहसील बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज। जनपद महराजगंज में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक बार फिर फरेंदा को नया जिला और लक्ष्मीपुर बाजार को तहसील का दर्जा देने की मांग उठी है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर जनहित में जल्द निर्णय लेने की अपील की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि महराजगंज जनपद में वर्तमान में केवल चार तहसीलें हैं, जबकि सोनौली, नौतनवा, लक्ष्मीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 70 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम जनता को सरकारी कार्यों के लिए काफी समय, धन और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मांगकर्ताओं का कहना है कि यदि फरेंदा को जिला तथा लक्ष्मीपुर बाजार को तहसील का दर्जा दिया जाता है तो क्षेत्र के लाखों लोगों को प्रशासनिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए फरेंदा को जिला एवं लक्ष्मीपुर को तहसील घोषित करने की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *