ग्रामीणों में बांटी राहत सामग्री
सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की मौजूदगी में पहुंची प्रशासन की टीम, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! निचलौल तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गेढ़वा गांव में सोमवार को जिला प्रशासन ने राहत सामग्री का वितरण किया। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की मौजूदगी में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रभावित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

अधिकारियों ने गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि बाढ़ की स्थिति में हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सतर्क रहने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
