बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 का मामला
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! आज नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 3 गौतम बुध नगर में बृजमनगंज फरेंदा राजमार्ग पर बिना किसी कार्य योजना के जल निकासी हेतु नाली का निर्माण कराया जा रहा है जिसके लिए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया। ग्रामीणों द्वारा व्यापक विरोध करने पर नगर पंचायत द्वारा लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त किया गया जिसमें विभाग द्वारा अवगत कराया गया है की उक्त सड़क का चौड़ीकरण और उच्च कारण का कार्य स्वीकृत है शीघ्र ही उक्त सड़क पर आगे का निर्माण कार्य शुरू होगा और जो सड़क लोक निर्माण विभाग की है। उसके बाद जो जगह बचेगी उसमें नाली का निर्माण किया जा सकता है। उसके बाद से आगे का निर्माण कार्य बंद है किंतु बिना किसी सूचना के सैकड़ो मीटर नाली बिना मानक के बना दी गई है जिससे पीडब्ल्यूडी की रोड क्षतिग्रस्त हो रही है।
इसी विषय को लेकर आज कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और इस गंभीर प्रकरण पर अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया जिसमें अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बृजमनगंज द्वारा नगर में अभी तक पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं हो सकी है और नियोजित विकास से करोड़ों रुपए के राजस्व का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।
प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मंडलीय तकनीकी समिति द्वारा जांच कराए जाने और नियोजित विभिन्न परियोजना पाए जाने पर उसको रद्द करके खर्च किए गए धन की रिकवरी संबंधित से कराए जाने का भी आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त बिना एनओसी के निर्मित नाली को ध्वस्त कराकर पीडब्लूडी सड़क के बाहर जगह होने पर बनाए जाने का प्रस्ताव भी आवेदन में रखा गया।
सड़क के टूटे हुए हिस्से से संबंधित फोटोग्राफ भी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सोपा और उनसे सभी मामलों में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित कई प्रभावित व्यक्ति उपस्थित रहे।