बेलहिया में सावन के अंतिम सोमवार पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, रोहिणी नदी से जल लेकर होगा शिवलिंग का जलाभिषेक

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा। सावन के अंतिम सोमवार 25 गते को बेलहिया में धार्मिक आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है। बेलहिया गांव समाज एवं बेलहिया आमा समूह के संयुक्त तत्वावधान में कोटहीमाई मंदिर, बेलहिया में विशेष पूजा-अर्चना, जलार्पण, रुद्री पाठ, लाखबत्ती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आयोजन के दौरान श्रद्धालु रोहिणी नदी से जल लेकर श्री कोटहीमाई शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही रुद्री पाठ और लाखबत्ती प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर बेलहिया और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजकों की ओर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार कानु और रामा गुरुङ हैं। वहीं बेलहिया गांव समाज के अध्यक्ष सुमन कुमार शर्मा तथा बेलहिया आमा समूह की अध्यक्ष सन्ध्या क्षेत्री के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन में समाजसेवी देवराज न्यौपाने, राजु खड्का, इरफान खान, राजु शाही, विष्णु शर्मा, मिन बहादुर गुरुङ, पंकज उदास, माधव शर्मा, राकेश गुरुङ, सुनिल जिसी, रामु बस्नेत, अर्जुन गुरुङ, नरेश अधिकारी, महेश थापा, गीता थापा और मनु गुरुङ सहित स्थानीय लोगों की सहभागिता रहेगी।

सावन के अंतिम सोमवार पर बेलहिया में शिवभक्ति और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। रोहिणी नदी के पवित्र जल से भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ होने वाला यह आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *