भारतीय पर्यटकों को ‘भिखारी’ कहने वाले वायरल वीडियो पर भड़का जनाक्रोश

नेपाल-भारत मैत्री को धूमिल करने का आरोप

भारतीय श्रद्धालुओं पर अपमानजनक टिप्पणी से मचा बवाल

नेपाल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

वायरल वीडियो के बाद दोनों देशों में नाराजगी, उठे सख्त कार्रवाई के स्वर

नेपाल-भारत मैत्री संघ ने जताया आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मनोज कुमार त्रिपाठी

नेपाल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर नेपाल-भारत मैत्री संघ निधि ने भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

 

देखें पूरा वीडियो 👇👇👇👇

https://www.facebook.com/share/v/1EgZK1VBx9/

 

संघ का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पारिवारिक संबंध रहे हैं। हर वर्ष लाखों भारतीय श्रद्धालु पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ, लुंबिनी सहित नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को भी लाभ मिलता है। ऐसे में किसी भी देश या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को प्रभावित करने वाला है।

नेपाल-भारत मैत्री संघ निधि ने कहा कि यदि कहीं पर्यटकों द्वारा गंदगी फैलाने या नियमों के उल्लंघन की समस्या है, तो उसका समाधान प्रशासनिक कार्रवाई और जन-जागरूकता से होना चाहिए, न कि किसी पूरे समुदाय या देश के नागरिकों का अपमान करके। संघ ने नेपाल सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वायरल वीडियो के बाद नेपाल और भारत दोनों देशों में लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां नेपाल-भारत मैत्री की भावना को आहत करती हैं। लोगों ने दोनों देशों के बीच भाईचारे और सम्मान की परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *