भारत-नेपाल मैत्री संगम: बेलहिया में झुल वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न

मनोज कुमार त्रिपाठी

मैत्री संघ के कार्यक्रम में सदस्यता आईडी कार्ड और प्रमाण पत्र हुए वितरित

नेपाल के रुपन्देही जनपद स्थित बेलहिया में आज “भारत-नेपाल मैत्री संगम” के तहत नेपाल-भारत मैत्री संघ उपशाखा बेलहिया द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच झुल वितरण के साथ-साथ सदस्यता आईडी कार्ड एवं प्रमाण पत्रों का हस्तांतरण किया गया।

यह आयोजन नेपाल-भारत मैत्री संघ परिवार उपशाखा बेलहिया द्वारा किया जा रहा है, जिसे केंद्रीय कार्यालय एवं जिला शाखा रुपन्देही का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा बेलहिया के अध्यक्ष पशुपति प्रसाद कान्दु करेंगे, जबकि संयोजन उपशाखा के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार हरिजन द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम कल दोपहर 3 बजे सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 बेलहिया स्थित महादेव होटल में आयोजित हुआ। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच मित्रता, सामाजिक सहयोग और भाईचारे को और अधिक मजबूत करना है।

कार्यक्रम में दोनों देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं संगठन के सदस्यों की बड़ी भागीदारी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *