भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

नई दिल्ली! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा करना और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में लगातार चुनी गई सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत मंडपम में आयोजित इस बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में विकास योजनाओं, सुशासन और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *