भीषण गर्मी में सोनौली थानाध्यक्ष की अनोखी पहल 

फरियादियोंऔर राहगीरों के लिए लगा नि:शुल्क प्याऊ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

सोनौली महराजगंज! सोनौली पुलिस ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के मद्देनजर आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए थानों और चौकियों पर नि:शुल्क’जनता प्याऊ’ की शुरुआत की है। 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शुरू किए गए इस पहल का उद्देश्य थानों पर आने वाले फरियादियों, राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों एवं आम जनमानस को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

सोनौली थाने पर नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत थाना परिसर के मुख्य द्वार और फरियादी कक्ष के पास ठंडे पानी के मटके, घड़े और वाटर कूलर लगाए गए हैं। स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई, स्वच्छ ग्लास और ढके हुए बर्तनों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। यह सुविधा राहगीरों, मजदूरों,जरूरत मंदों और फरियादियों को चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि पुलिसिंग के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में थानों पर आने वाले पीड़ितों और सड़क पर चलने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र मिश्र ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए नि: शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। जिससे लोगों को शुद्ध शीतल पेय जल पिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *