राहुल सिंह
महराजगंज जिले में एक विधवा महिला की किशोरी बेटी से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो महिला के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना फरेंदा चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। वही जब इस संबंध में फरेंदा थाना अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह से पूछे जाने पर बताया मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है