पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पदक पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को दी बधाई
सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य,कर्त्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए मिला है का यह सम्मान – पुलिस अधीक्षक
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज! पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने शुक्रवार को महराजगंज जनपद के 26 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2026 के सेवा पदक से सम्मानित किया है। इनमें 18 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और आठ को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से 25 सितंबर को जारी पदक संबंधी विवरण में यह जानकारी दी गई है।
सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विभिन्न पदों और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला है। अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में निरीक्षक धनंजय कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक बरगदवा), निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक भिटौली), उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर (यातायात पुलिस), उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह (साइबर क्राइम थाना), उपनिरीक्षक रविंद्र नारायण मिश्र (बरगदवा), उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र राम (सोनौली), उपनिरीक्षक घिराऊ (बरगदवा), उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह (चौक) और उपनिरीक्षक देवमणि यादव (बृजमनगंज) शामिल हैं।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पांडेय, नंदलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नंदलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव और बृजेश कुमार को भी अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिला है। इनमें अधिकांश पुलिस लाइन में तैनात हैं। जबकि शत्रुघ्न शर्मा डायल 112 और नंदलाल चौरसिया परिवहन शाखा में तैनात हैं।
उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव (पनियरा), नरसिंह कुशवाहा (डायल-112), हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी (श्यामदेउरवा), परवेज आलम (डायल-112), संतोष कुमार राव (पुरंदरपुर), सुदर्शन (डायल-112), विश्वनाथ राम (चौक) और रामानंद (पनियरा) शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पदक पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान हैं। उन्होंने सभी से इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और पुलिस कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचा करने की अपेक्षा की।
