उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज! जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट एवं वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे ने कहा की देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संवैधानिक पद का दुरूपयोग किया है। एस एसआईआर (SIR) के आड़ में भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाने के लिए विधिक नियमों को दर किनार किया गया है।
यह बात अन्य दो चुनाव आयुक्तों द्वारा किए गए वे पत्राचार हैं जिनसे साबित होता है कि फैसले एकतरफा ही लिए गये और इन फैसलों के गुण दोषों पर ध्यान नहीं दिया गया क्योंकि भाजपा की सरकारें बनवाने के लिए पिच तैयार करना था।
यह बहुत बड़ी वोट चोरी का मामला है जिसकी आवाज नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से उठा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा कराए गए वोट चोरी के प्रमाण अब मिलने शुरू हो गये है। वोट चोरी के राज खुलने के बाद चुनाव आयोग की बोलती बंद है और वह जवाब नहीं दे पा रहा है।
वोट चोरी लोकतंत्र के विरुद्ध घोर अपराध है और संवैधानिक अधिकारों का हनन है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के हर सवाल का जवाब देने चाहिए लेकिन वह चुप है और जवाब वोट चोरी का लाभ उठाने वाली पार्टी दे रही है।
अगर भारतीय जनता पार्टी साफ सुथरी है तो चुनाव आयोग के बचाव में वह क्यों इतनी बेचैन है। नेता द्वय ने कहा कि कल जिला पंचायत अध्यक्ष महाराजगंज द्वारा कांग्रेस पार्टी की निंदा करना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञात होना चाहिए की महाराजगंज जनपद की स्थापना ही कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह ने भूतपूर्व सांसद जितेंद्र सिंह के प्रयास से 2 अक्टूबर 1989को गांधी जयंती के अवसर पर किया गया था।
उसके पश्चात आज तक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही जिला पंचायत अध्यक्ष इस कुर्सी पर काबिज रहे हैं लेकिन इतने वर्षों में एक भी उपलब्धि जो जिला पंचायत महाराजगंज द्वारा हासिल की गई हो उसका जिक्र सार्वजनिक रूप से नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा स्व अटल बिहारी वाजपेई की सरकार तथा उसके बाद से इधर की 12 साल 6 महीने की सरकारों में एक भी नया उद्योग कोई कल कार खाना महाराजगंज जनपद में स्थापित नहीं हुआ है।
कांग्रेस के समय में ही 1990 में स्वर्गीय हर्षवर्धन जी के सांसद होने के बाद निचलौल की गड़ौरा चीनी मिल की स्थापना की गई ,उसके पहले सिसवा , घुघली और फरेंदा चीनी मिलों की स्थापना भी कांग्रेसी शासनकाल में ही हुई थी। आज तक भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में महाराजगंज जनपद को एक अदद निजी या सरकारी विश्वविद्यालय तक नहीं प्राप्त हुआ है। इसके अलावा एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए भी महाराजगंज अभी तक तरस रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष जी को सुझाव है कि अपने कार्यदाई संस्था के गुणवत्ता और विकास कार्यों पर ध्यान दें।
कांग्रेस देश को आजाद करने वाली पार्टी है और सत्ता को कैसे संचालित करना है उसने बरसों वर्ष किया है और आज विपक्ष की भूमिका का हमारे नेता राहुल गांधी देश में और हम सभी मिलकर महाराजगंज जनपद में अच्छे से निर्वहन कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे ।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से कपिल देव शुक्ला ,विनोद सिंह ,राजन शुक्ला ,अफजल अब्बासी, चंदन तिवारी ,उदय प्रताप सिंह ,देवेंद्र उपाध्याय जितेंद्र यादव, सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
