महराजगंज में एसएसबी ने 60 लोगों को दिया ब्यूटी पार्लर-ड्राइविंग

22 वीं वाहिनी ने ठूठीबारी में समारोह कर पंचायत भवनों को बांटी टेबल-कुर्सियां 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! 22 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) महराजगंज ने 24 अक्टूबर को नागरिक कल्याण कार्यक्रम का समापन किया। ठूठीबारी के शिशु विद्यालय में 30 महिलाओं को 21 दिन का ब्यूटी पार्लर और 30 युवाओं को 15 दिन का मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण मिला।

 

 

प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया। ब्यूटी पार्लर और मोटर ड्राइविंग में अव्वल रहे लोगों को पुरस्कार मिले। शिशु विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाने के फलस्वरूप उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

सामाजिक चेतना अभियान के तहत बोदना और पड़ौली के पंचायत भवनों को टेबल, कुर्सियां और कूड़ेदान बांटे गए। इसका उद्देश्य पंचायतों में सुविधाएं बढ़ाना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।

 

कार्यक्रम में कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़, उप कमांडेंट बृजेश कुमार रॉय, कस्टम अधीक्षक बुद्धदेव और थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *