महराजगंज में बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान संदीप की मौत; तीन घायल

श्यामदेउरवा कस्बे में दो गुटों के बीच मारपीट से मचा हड़कंप, युवक की मौत से परिवार में कोहराम

दिलीप त्रिपाठी 

महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बाइक खड़ी करने को लेकर दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में घायल चार लोगों में से गंभीर रूप से घायल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। विवाद के पीछे की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *