महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल 

पैर में गोली लगते ही हुआ लंगड़ा, मौके से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद 

कृष्णानगर में महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में चल रहा था फरार 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

लखनऊ! बीते 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 30 वर्षीय राधा का बेरहमी से कत्ल करने वाले मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश भोला राजपूत के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में भोला के दाहिने पैर में गोली लगी। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में विजय नगर निवासी 30 वर्षीय राधा की सिर कूच कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटना से जुड़ी सीसीटीवी में मिली थी। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश कर रही थी कि सोमवार देर रात चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने टीम ने घेरेबंदी कर उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो वह अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित गिर पड़ा। गिरते ही पुलिस दबोचने के लिए आगे बढ़ी तो बेखौफ बदमाश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस को मौके से एक अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश की पहचान उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित नदौहा गांव निवासी 25 वर्षीय भोला राजपूत पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे भोला की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *