मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल। न्याय की मांग को लेकर नेपाल में नागरिक बचाउ दल नेपाल के पार्टी सभापति माधव कल्पित ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष आवाज बुलंद की है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से बड़ी संख्या में पीड़ित नागरिक न्याय की आस में मानवाधिकार आयोग परिसर के आसपास धरना दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग परिसर में एक हजार से अधिक पीड़ित नागरिक सड़क पर खुले आसमान के नीचे ठंडे फर्श पर सोकर न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी शिकायतों और अधिकारों से जुड़े मामलों में न्यायसंगत पहल नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
नागरिक बचाउ दल नेपाल के पार्टी सभापति माधव कल्पित ने पीड़ित नागरिकों की मांगों को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मंच तक पहुंचाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप है कि उनकी समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें सड़क पर उतरकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है।
एक हजार से अधिक लोगों के खुले में रात गुजारने की खबर ने नेपाल में मानवाधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित मानवाधिकार संस्थाएं और नेपाल सरकार इन पीड़ित नागरिकों की मांगों पर क्या कदम उठाती हैं।

