रक्षाबंधन कार्यक्रम में मेयर इश्तियाक अहमद खान की विशेष उपस्थिति, भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए जताई संवेदना

मनोज कुमार त्रिपाठी 

भैरहवा, रुपन्देही। रक्षाबंधन (जनैपूर्णिमा) के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भैरहवा में आध्यात्मिक प्रवचन, रक्षासूत्र ग्रहण एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर नगरपालिका के मेयर इश्तियाक अहमद खान की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के माध्यम से पवित्रता, आत्मजागृति, आत्मरक्षा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। रक्षासूत्र ग्रहण के साथ समाज में भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भोटेकोशी नदी में आई आकस्मिक बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताई गई। साथ ही बाढ़ में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति मिलने के लिए प्रार्थना की गई।

मेयर इश्तियाक अहमद खान की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया। धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव के इस आयोजन में मानवता, शांति, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *