अमड़ी पुल के पास पकड़ी गई खेप, UP56 AT 1524 पिकअप से बरामद हुआ माल; एक आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में सीतापुर चौकी पुलिस ने अमड़ी पुल के पास कार्रवाई करते हुए कद्दू के बीज से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार वाहन से 34 बोरी कद्दू के बीज बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए पिकअप वाहन का नंबर UP56 AT 1524 बताया गया है। मामले में विजय चौधरी पुत्र जिउत, निवासी लक्ष्मीपुर को अभियुक्त बनाया गया है।
कार्रवाई में SI सूरज तिवारी, SI सोनू गोंड और हेड कांस्टेबल अक्षय शामिल रहे। पुलिस ने वाहन और बरामद माल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा बरामद कद्दू के बीज की खेप के संबंध में जांच की जा रही है कि इसे कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था।