इनके कब्जे से 12.750 किलो ग्राम अवैध गांजा तीन मोबाइल फोन, एक सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल चार पहिया वाहन बरामद
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ! पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नगराम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व उनकी टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान लग्जरी कार में लादकर अन्तर्जनपदीय स्तर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से 12.750 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक सोने की चेन, तीन मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल लग्जरी कार व 3100 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सात लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों की आमद यहां धड़ल्ले से हो रही है। इस सूचना पर उन्होंने तस्करों के धरपकड़ के लिए इसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष नगराम अंजनी कुमार सिंह को सौंपी। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक वह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक काले रंग की सफारी गाड़ी यूपी 32 ईएल 8000 में अवैध गांजा लादकर दो तस्कर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और उक्त वाहन को रोककर गहन तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध गांजे की खेप मिली।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी जिले के घुघटेर थाना क्षेत्र स्थित करूआ गांव निवासी 32 वर्षीय सचिन सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह व दूसरे ने अपना नाम नगराम थाना क्षेत्र स्थित तमोरिया गांव निवासी 20 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र दिलीप सिंह उर्फ दल गंजन बताया।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो राजधानी लखनऊ के आसपास के जिलों में अवैध गांजा की तस्करी करते हैं। यह भी बताया कि 10-15 किलो अवैध गांजा बोरी में पैक कर गोंडा जिले के जरवल एवं उसके आसपास के स्थानों गांजा उपलब्ध कराया गया था। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।


