लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शिक्षक संघ का चुनाव 

डॉ जितेंद्र प्रसाद अध्यक्ष और मनोज कुमार महामंत्री चुने गए 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज जनपद के आनन्दनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ की इकाई का आज विधिवत निर्वाचन हुआ। 

महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए इस निर्वाचन में सर्वसम्मत से डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष एवं डॉक्टर मनोज कुमार को महामंत्री चुना गया। साथ ही डॉक्टर प्रीति यादव उपाध्यक्ष, डॉ चंद्र प्रकाश संयुक्त मंत्री एवं मीडिया प्रभारी, डॉक्टर बृजेश कुमार वर्मा सुआक्टा प्रतिनिधि एवं डॉ.बाल गोविंद मौर्य कोषाध्यक्ष चुने गए। 

गौरतलब है कि महाविद्यालय इकाई शिक्षक संघ का गठन आज मंगलवार को जिला इकाई शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ अजीत सिंह एवं फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बात रखने के बाद यह तय हुआ की निर्वाचन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से तय किया जाए। सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से महाविद्यालय की इकाई शिक्षक संघ का गठन किया। 

इकाई के गठन के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। सभी शिक्षकों ने नवनिर्वाचित इकाई को बधाई दी। जिसमें डॉक्टर उमेश चंद्र तिवारी, जिला इकाई शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ अजीत सिंह, डॉक्टर फैजान अशरफ, डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्र, डॉक्टर शिव प्रताप सिंह, प्रोफेसर किरन सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *