मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवा। विधानसभा क्षेत्र नौतनवा में सड़क विकास को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रस्ताव पर विभिन्न मार्गों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों को स्वीकृति मिलने पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने और स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क सुविधाओं की दिशा में एक और कदम।





