सावन में मीट दुकानों को बंद कराने की मांग तेज, हिंदू रक्षा दल ने आंदोलन की दी चेतावनी

नौतनवा में मंदिरों और कांवड़ मार्ग पर मीट बिक्री का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

नौतनवा/महराजगंज। सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग और मंदिरों के आसपास संचालित मीट-मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल ने एक बार फिर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। संगठन के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी और ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रीत कनौजिया के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नौतनवा को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि 23 जुलाई और 2 अगस्त 2026 को भी प्रशासन को इस संबंध में पत्र देकर कांवड़ यात्रा मार्ग तथा मंदिरों के आसपास खुलेआम संचालित मीट-मांस की दुकानों को बंद कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संगठन का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की चुप्पी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदू रक्षा दल का कहना है कि सावन हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र महीना है और इस दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कांवड़ मार्ग व मंदिरों के आसपास मीट-मांस की बिक्री बंद कराई जानी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करने के साथ स्वयं दुकानों को बंद कराने का प्रयास करेंगे।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की होगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *