थाना सोनौली पुलिस का अभियान जारी, BNS व डीपी एक्ट के वांछित 4 अभियुक्त दबोचे गए
मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज जनपद के थाना सोनौली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई।
जानकारी के अनुसार, थाना सोनौली में 18 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 42/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं डीपी एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 3 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं।
पुलिस ने अफसर अली उर्फ राज (27 वर्ष), साकिया खातून (56 वर्ष), मोहम्मद नईम (60 वर्ष) और राहुल शाह (23 वर्ष) निवासी ग्राम खनुआ, थाना सोनौली को बुधवार सुबह नौतनवा मार्ग स्थित हरदीडाली डंडा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल व पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।