मनोज कुमार त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज! नगर पालिका परिषद नौतनवां स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष जोर दे रहा हैं, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी प्रकार के संसाधन व मशीनरी की कमी सफाई अभियान में बाधा ना उत्पन्न करें। इसको ध्यान में रखते हुए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने एक जेसीबी मसीन व हैवी पावर के दो छोटे ट्रैक्टर जो नगर में सरलता से कचरा उठाने का कार्य कर सकते हो क्रय किया और आज उसका पूरे विधि विधान के साथ पूजन कर नगर को समर्पित किया।

पूजन उपरांत पालिका अध्यक्ष श्री मणि ने बताया कि “नगर पालिका लगातार नगर के मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अभियान में सफलता प्राप्त हो इसके लिये यह आवश्यक था कि किसी संसाधन की कमी ना हो इसको ध्यान में रखते हुए इसका क्रय किया गया हैं ताकि त्वरित गति से सफाई कार्य सम्पन्न हो सके।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह,सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,अनिल जायसवाल,राहुल दुबे,संजय मौर्या,राकेश जायसवाल,
लिपिक संतोष श्रीवास्तव एवं प्रमोद पाठक,गोविंद,राजन वर्मा,दिनेश मणि त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

