महराजगंज में कांग्रेस “संगठन सृजन अभियान” के समापन पर आयोजित हुआ समीक्षा समारोह 

भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है – सत्य नारायण पटेल राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस 

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर करती है मुद्दे की राजनीति – विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! संगठन सृजन अभियान के समापन पर समीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल ने कहा आज देश की हालत ठीक नहीं है। पेट्रोल डीजल की कमी से जनता परेशान है। पंडित नेहरू के गुट निरपेक्ष आंदोलन एवं विदेश नीति से अलग होने के कारण विश्व में भारत की साख गिर रही है।

पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 👇 👇 

https://www.facebook.com/share/v/1Hu1CKshFZ/

 

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के दृष्टि में प्रदेश के 75 जिलों में महराजगंज ने अपना शीर्ष स्थान बनाया है राहुल,प्रियंका एवं खड़गे जी के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों नौजवानों एवं मजलूमों की लड़ाई जोरदार ढंग से लड़ रही है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। आगामी पांचों प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित लग रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दे की राजनीति करती है। संगठन के माध्यम से भाजपा के झूठ एवं कांग्रेस के नीतियों की जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। 

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद एवं पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने कहा कि 2027 में भाजपा की सत्ता जा रही है क्योंकि उन्होंने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया और 2014 से कभी आधार कार्ड की लाइन में कभी राशन और खाद की लाइन में और अब गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल के लाइन में लगा कर देश को बर्बाद कर दिया ।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राम नारायण चौरसिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी,शरद कुमार सिंह बबलू एवं विपिन पाल ने कहा कि महराजगंज का संगठन आज कार्यकर्ताओं के सहयोग से उत्तर प्रदेश में अग्रणीय संगठन बन गया है। 2027 में इसी संगठन के बल पर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में परास्त करना है। 

संगठन समीक्षा समारोह को अन्य के अतिरिक्त मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी सदमोहन उपाध्याय,कपिल देव शुक्ला,विनोद सिंह,विधि नारायण वर्मा,राजू गुप्ता, जयंत्री प्रसाद मौर्य,गोपाल शाही ने भी संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। समीक्षा समारोह में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिनमें मुख्य रूप से गंगा जल चौरसिया,राजन शुक्ला,पूर्णमासी यादव,नूर आलम,उदय प्रताप सिंह, डॉ अकील अहमद,हृदय नारायण पांडे,चंदन तिवारी,हरिकेश पटेल,हरिलाल राही,कुंज बिहारी निषाद,हनुमान प्रसाद कन्नौजिया,अफजल अब्बासी, गोविंद मिश्रा,पूर्व चेयरमेन प्रतिनिधि चंद्रजीत भारती,रामनारायण, प्रसाद,विजय मिश्रा,रेखा यादव, यूसुफ अंसारी, राजेन्द्र प्रसाद,तामेश्वर पांडे,रेनू गुप्ता,अमरजीत सहानी ,अभिमन्यु सिंह,प्रदीप कुमार पासवान ,आलोक यादव ,हरिराम मौर्य,अमरमणि पासवान,संदीप तिवारी,आनंद कनौजिया,जितेंद्र यादव, मो गनी,डॉ आजाद,अकरम सुलेमानी,अवधराज प्रजापति,राजाराम पूर्व प्रधान,जमील अहमद,रामराज पासवान,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *