गेहूं की मड़ाई बनी काल, पलभर में उजड़ गया परिवार का सहारा
मनोज कुमार त्रिपाठी
प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के मिझरा/मजूरा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 10वीं का छात्र सुमित कुमार थ्रेसर मशीन से मड़ाई कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और वह गंभीर रूप से उसकी चपेट में आ गया।
पूरी खबर यहां देखें 👇 👇 👇 👇
https://www.facebook.com/share/v/18NWTq9U33/

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना ने खेतों में मशीनों के उपयोग के दौरान सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता और इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।