“तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है…” कहकर छात्र ने की अभद्रता, प्रशासन जांच में जुटा
मनोज कुमार त्रिपाठी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि विवाद किसी परीक्षा या शैक्षणिक विषय को लेकर हुआ, जो बाद में तीखी बहस में बदल गया। वीडियो में छात्र द्वारा “तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है…” जैसी अभद्र टिप्पणी करने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।