सिसवा को मिला अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज। जनपद महराजगंज की विधानसभा क्षेत्र 317-सिसवा के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल में पीपीपी (PPP) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग दयाशंकर सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह स्वीकृति 07 अप्रैल 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में प्रदान की गई।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिसवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निचलौल तहसील में आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को लेकर माननीय विधायक प्रेम सागर पटेल द्वारा किए गए अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया। राज्य मंत्री ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से यह परियोजना मंजूर हो सकी है।

इस बस स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि परियोजना के लागू होने से सिसवा क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अब जल्द ही बस स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *