बाइक टैक्सी से क्विक कॉमर्स तक—Pathao की सेवाओं का विस्तार, 22 शहरों में मजबूत नेटवर्क
मनोज कुमार त्रिपाठी
नेपाल में राइड-हेलिंग और डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी Pathao तेजी से देश की सबसे बड़ी रोजगार जनरेटर बनती जा रही है। कंपनी के मुताबिक, हर महीने करीब 1,50,000 लोग इसके प्लेटफॉर्म के जरिए कमाई कर रहे हैं। पिछले 8 वर्षों से संचालन कर रही Pathao अब नेपाल के 22 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है, जिसमें बड़े और मध्यम शहर शामिल हैं।
कंपनी ने शुरुआत बाइक टैक्सी से की थी, लेकिन अब यह नॉर्मल टैक्सी, फूड डिलीवरी, पार्सल, 3PL कूरियर, थ्री-व्हीलर और क्विक कॉमर्स जैसी सेवाएं भी दे रही है। साथ ही, कंपनी अपना डिजिटल पेमेंट वॉलेट भी इंटीग्रेट कर रही है, जिससे यूजर्स को एक ही ऐप में सभी सुविधाएं मिल सकें।

नेपाल में भारी बारिश के बावजूद Pathao के राइडर्स पोंचो स्टाइल रेनकोट पहनकर सेवाएं जारी रखते हैं, जिससे पैसेंजर और डिलीवरी दोनों सुरक्षित रहते हैं। कंपनी के पास 300 से 350 ऑफिस स्टाफ हैं, जबकि बड़ी संख्या में राइडर्स और डिलीवरी पार्टनर इससे जुड़े हुए हैं।
Pathao आज नेपाल में ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी सेक्टर के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव ला रहा है।