मालिक-सहित 4 पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राहुल सिंह
आनंदनगर से बड़ी खबर
आनंदनगर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर एक उपभोक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गैस एजेंसी के मालिक और कर्मचारी उपभोक्ता को धमका रहे हैं, वहीं मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी भी उपभोक्ता को धक्का देकर बाहर निकालता नजर आ रहा है।


पीड़ित राघवेंद्र मौर्य, निवासी सिधारी (फरेंदा थाना क्षेत्र), ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 9 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे गैस लेने एजेंसी पहुंचा था। इसी दौरान एजेंसी मालिक अरविंद जायसवाल, आर्यन जायसवाल, प्रबंधक राधेश्याम यादव और अनिल पाल ने उसके साथ मारपीट की।
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।