जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज की तरफ से आज डॉ भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई 135 वीं जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज ! आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के तत्वावधान में पनियरा विधानसभा के सूचितपुर बघौना ग्राम पंचायत के बलुहिया चौराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख /जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर शिवपूजन एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सहानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसको जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी ने संबोधित किया और बाबा साहब के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस को सदैव गरीबों मजलूमों और असहायों के हित में काम करने का संकल्प पारित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला महामंत्री बख्शीश अली, राम आशीष पासवान ने भी संबोधित किया और बाबा साहेब के प्रति अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरली धारिया, श्याम धारिया, रामफल चौहान, अनिल कुमार यादव, तारकेश्वर प्रजापति, राजेंद्र सिंह, राम राज भारती, अमरजीत पासवान, प्रहलाद भारती, शंभू भारती, रामचंद्र भारती, रामबचन दरिया सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त आज महाराजगंज नगर के सक्सेना चौराहे पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस की अगवानी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज द्वारा जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की उपस्थिति में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद के सहयोग से एक स्टॉल का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में पुरुषों महिलाओं एवं बच्चों को मिष्ठान एवं पानी का वितरण किया गया जिससे जुलूस में चलने वाले लोगों को काफी राहत महसूस हुई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, कपिल देव शुक्ला विनोद सिंह, अफजल अब्बासी, डॉक्टर अकील अहमद, मोहम्मद गनी, शुभम शुक्ला, जय हिंद भारती, अकरम सुलेमानी, भुलई, कैश, अरविंद भारती, अनुज कुमार, जमील अहमद, संदीप तिवारी, नेपाल बॉर्डर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की टोपी और अंबेडकर का पटका पहनकर लोगों की सेवा में घंटा जमे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *