नौतनवां नगर स्थित ठाकुर द्वारा राम जानकी मंदिर में जरूरतमंदों के लिए नित्य प्रसाद सेवा, 20 अप्रैल को होगा एक वर्ष पूरा

अक्षय तृतीया पर अखंड मानस पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, व्यवस्थापक कृष्ण गोपाल दास ने की सहभागिता की अपील

मनोज कुमार त्रिपाठी

नौतनवां ! नौतनवां नगर के ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा राम जानकी मंदिर में गरीबों, अनाथों और जरूरतमंदों के लिए पिछले एक वर्ष से निःशुल्क भोजन प्रसाद सेवा निरंतर जारी है। मंदिर के व्यवस्थापक कृष्ण गोपाल दास ने बताया कि यह सेवा 20 अप्रैल 2024 से शुरू की गई थी, जो आगामी 20 अप्रैल 2025 को अपना एक वर्ष पूरा कर लेगी।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन शाम 7 बजे से 9 बजे तक जरूरतमंदों को एक समय का निः शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इस सेवा का लाभ स्थानीय जरूरतमंदों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्री और पर्यटक भी ले रहे हैं।

प्रबंधक जगदीश गुप्त ने बताया कि यह मंदिर करीब 100 से 125 वर्ष पुराना है और यहां संचालित “मानपुरा नित्य प्रसाद सेवा” में किसी भी प्रकार का जाति, धर्म या संप्रदाय का भेदभाव नहीं किया जाता।जो भी व्यक्ति मंदिर में आता है, उसे प्रसाद स्वरूप भोजन कराया जाता है।

कृष्ण गोपाल दास ने बताया कि सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अक्षय तृतीया के दिन मंदिर में विशेष आयोजन रखा गया है, जिसमें अखंड मानस पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करें।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जगदीश गुप्त एवं व्यवस्थापक कृष्ण गोपाल दास की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मनोज जायसवाल, अनीष शाह, प्रीतम जायसवाल, दयाराम जायसवाल, संदीप जायसवाल, अतुल जायसवाल, ओंकार मधेशिया, ज्वाला शुक्ला, प्रमोद जायसवाल एवं महेंद्र कुमार बेरीवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *