निचलौल के अमहवां में भीषण सड़क हादसा 

अनियंत्रित जनरेटर से बाइक टकराई, महिला समेत दो की मौत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

महराजगंज! महराजगंज में शनिवार दोपहर करीब 2.45 बजे अनियंत्रित जनरेटर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना निचलौल-सिसवा मार्ग पर लालपुरा टोला, अमहवां गांव के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक के जेब से दो सिम मिला है, सिम की मदद से पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

प्राप्त समाचार के अनुसार अमहवां गांव के पास टोचन के जरिए एक टेंट हाउस का जनरेटर ले जाया जा रहा था, जो अचानक अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से बाइक से आ रहे दो सवार उसकी चपेट में आ गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर सौरभ सहानी ने मीडिया को बताया कि 108 नंबर एंबुलेंस से दो घायलों को अस्पताल लाया गया। जांच में पाया गया कि दोनों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *