उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति की गोरखपुर मे हुई बैठक 

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज! उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक, समिति के सभापति श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी के सभापतित्व में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को जनपद गोरखपुर में आयोजित की गई है। बैठक में जनपद गोरखपुर, महराजगंज एवं देवरिया के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न बिंदुओं एवं पत्रावलियों के संबंध में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की जाएगी।

उक्त क्रम में जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद महराजगंज में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले विचारणीय बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित एजेंडा के अनुसार आवश्यक सूचनाओं एवं अभिलेखों के साथ समिति के समक्ष उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि बैठक का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूर्ण हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *