नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग 

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र 

निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी 

आनंदनगर! आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने के विषय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक दल आनंदनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिला और एक मांग पत्र सौंपकर लगभग 150 मीटर अवशेष मार्ग को व्यापक जनहित में बनवाए जाने का आग्रह किया जिसके निर्माण न होने से भागीरथपुर रेलवे स्टेशन से कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के हजारों यात्री और विशेष रूप से भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह ग्राम को जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी स्थानीय निवासियों के साथ एक व्यापक जनांदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय रेल प्रशासन की होगी।

दल में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, नौतनवां विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी/संयुक्त सचिव बार एसोसिएशन नौतनवां,जिला महासचिव मनोज त्रिपाठी चंदन,नगर अध्यक्ष आनंदनगर रमेश श्रीवास्तव,पूर्व नगर अध्यक्ष बृजमनगंज महेश जायसवाल,कांग्रेस नेता सुरेश यादव,युवा नेता आयुष सिंह,जमील अहमद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *