सशस्त्र सीमा बल 22 वीं वाहिनी के जवानों ने निकाली योग जागरूकता रैली, स्वस्थ तन-स्वस्थ मन का दिया संदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मंगलवार, 28 अप्रैल को 22 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के जवानों ने योग जागरूकता रैली का आयोजन किया।

100 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस रैली में बलकार्मिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को योग के महत्व से रूबरू कराना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई इस रैली के माध्यम से जवानों ने स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का नारा बुलंद किया और लोगों को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 दिनों के काउंट डाउन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के जरिए योग को जन-आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली के दौरान जवानों ने अनुशासन और सेवा के संकल्प के साथ योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में बलकार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *