सोनौली पुलिस का एक्शन: BNS की धाराओं में वांछित 3 आरोपी दबोचे

इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सख्ती: सोनौली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी 

महराजगंज | सोनौली थाना क्षेत्र

जनपद महराजगंज के थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी नौतनवा-फरेंदा अनिरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना सोनौली में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 36/2026, धारा 105, 352, 3(5), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

29 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम शेष फरेंदा करमहिया मोड़ और ग्राम फरेंदी तिवारी तिलहवा मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त शम्भू प्रसाद (61 वर्ष), निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदगी, थाना सोनौली, महराजगंज

लाल साहेब (44 वर्ष), निवासी तुर्कवलिया, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर

नोहर कोहार (50 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 6, ओमसतिया गाउँपालिका बेलहिया, जिला रुपन्देही (नेपाल)

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उ0नि0 अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अवनीश कुमार यादव और गुलशन यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *