कैंपियरगंज में युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में लटका मिला शव

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गर्भवती होने का भी दावा

असलम शेख 

कैंपियरगंज , गोरखपुर!

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर 12 में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोशनी निषाद पुत्री चंद्रकेश (निवासी चौमुखा) का शव सूरज सहानी पुत्र बजरंगी सहानी के घर के कमरे में लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया।

मृतका के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि रोशनी निषाद गर्भवती भी थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *